प्रदेश सभा सदस्य यादव के साथ–साथ सप्तरी के २७ लोगों में कोरोना संक्रमण
१२ अक्टूबर, सप्तरी । सप्तरी जिला के प्रदेश सभा सदस्य अभिषेक यादव के साथ–साथ अन्य २७ लोगों में कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई है । प्रदेश नं. २ के प्रदेशसभा सदस्य यादव ने सामाजिक सञ्जाल में संक्र्रमण पुष्टि होने की जानकारी दी है और उन्होंने आग्रह किया है कि उनके सम्पर्क में आने वाले सभी परीक्षण करवाएं ।
स्वास्थ्य कार्यालय निमित्त कार्यालय प्रमुख दुनियालाल ने भी पुष्टि की है और राजविराज स्थित गजेन्द्रनारायण सिंह अस्पताल में किया गया परीक्षण में उनका रिपोर्ट पोजेटिव आया है । कोरोना संक्रमित यादव ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य अवस्था सामान्य ही है ।
स्वास्थ्य कार्यालय ने जानकारी दी कि प्रदेशसभा सदस्य यादव के साथ जिला में नयाँ २७ लोगों में कोरोना संक्रमण हुआ है ।

