सडक के कुत्तों का बन्ध्याकरण
१२ अगस्त, पोखरा । हिमालयन एनिमल रेष्क्यु ट्रस्ट (हार्ट) नेपाल ने पोखरा के सडकों के कुत्तों का बन्ध्याकरण करना शुरु किया है । हार्ट नेपाल का संयोजक खगेश्वर शर्मा ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम अन्तर्गत दशहरा से पहले ३५ कुत्ते का बन्ध्याकरण किया जायेगा ।
हार्ट नेपाल ने जानकारी दी कि पोखरा में सडक के कुत्तों को प्रत्येक वर्ष रेविज विरुद्ध का टीका लगाया जाता था । परन्तु गत वर्ष तीका लगाते वक्त कोभिड १९ के कारण कुछ वार्ड छूट गया था । संयोजक शर्मा ने जानकारी दी कि छुटे हुए वार्ड में रेविज के साथ ही बन्ध्याकरण भी किया जायेगा ।

