Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आरोप प्रमाणित करने लिए प्रधानमन्त्री ओली द्वारा डा. भट्टराई को चेतावनी

 

काठमांडू, १६ अक्टूबर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने जनता समाजवादी पार्टी के नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई को चेतावनी दिया है कि बुढिगण्डकी जल विद्युत आयोजना में ९ अरब भ्रष्टाचार संबंधी आरोप को प्रमाणित किया जाए । प्रधानमन्त्री ओली को कहना है कि डा. भट्टराई के कथनानुसार उक्त आयोजना और भ्रष्टाचार संबंधी प्रसंग में पूर्व प्रधानमन्त्री द्वय शेरबहादुर देउवा और पुष्पकमल दाहाल की कोई भी संलग्नता नहीं है, आरोप निराधार है ।
शुक्रबार पुलिस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने डा. बाबुराम भट्टराई की ओर संकेत करते हुए कहा– ‘सरकार भ्रष्टाचार विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति अख्तियार कर रही है । लेकिन कुछ व्यक्ति गैर जिम्मेवार होकर आरोप लगाते हुए चल रहे हैं ।’
डा. भट्टराई का नाम उल्लेख किए बिना ही प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘निर्णय नहीं है, कार्यान्वयन भी नहीं है, कार्यान्वयन होगा या नहीं, यह भी ग्यारेन्टी नहीं है, कौन–सा कंपनी निर्माण करेगी, इसमें भी अंतिम निर्णय नहीं है । ऐसी आयोजना में पूर्व प्रधानमन्त्री और वर्तमान प्रधानमन्त्री का नाम लेकर गैर जिम्मेदार अभिव्यक्ति आ रहा है, अरबों बाँट कर खाने की बात हो रही है । लेकिन हम लोग ऐसे गैर जिम्मेदार नहीं हो सकते ।’
प्रधानमन्त्री ओली को मानना है कि जनता को गलत सूचना देकर भावनात्मक रुप में भडकाने की कोशीश डा. भट्टराई की ओर से हो रहा है । स्मरणीय है, कि डा. भट्टराई ने बुढिगण्डकी जल विद्युत आयोजना में ९ अरब भ्रष्टाचार होने की बात कहा है और इसमें वर्तमान प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली, पूर्व प्रधानमन्त्री द्वय शेरबहादुर देउवा ओर पुष्पकम दाहाल प्रचण्ड भी संलग्न होनेका दावा है । डा. भट्टराई ने यहां तक कहा है कि इसका प्रमाण उनके पास है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com