डेढ साल का बच्चा लेकर एक महिला खूद गई राप्ती नदी में
काठमांडू, १६ अक्टूबर । अपने डेढ साल के बच्चा लेकर एक महिला राप्ती नदी में खूद गई है । इसतरह नदी में खूदने वाली महिला चितवन जिला भतरपुर नगरपालिका–२२ पटिहानी स्थायी निवासी ३५ वर्षीया हेमन्ती बोटे हैं । बिहिबार रात में हेमन्ती अपने डेढ वर्षीय पुत्र को लेकर नदी में कूद गई थी ।
इलाका पुलिस कार्यालय गीतानगर के अनुसार उनका डढ वर्षीय पुत्र मृत अवस्था २ किलोमिटर दूरी पर मिला है । लेकिन मां हेमन्ती को जीवित उद्धार किया गया । नदी में कूदते वक्त स्थानीय बासियों ने देख लिया था, इसीलिए उनका जीवित उद्धार संभव रहा है । पता चला है कि महिला ने मदिरा भी सेवन की है । इसतरह नदी में कूद जाने का कारण क्या है, इसके संबंध में पुलिस अनुसंधान जारी है ।

