Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंडरवियर में पैसा छिपाते पकड़े गए ब्राजीली सांसद, कोरोना फंड में गड़बड़ी का आरोप

 

ब्राजील में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच भ्रष्टाचार के मामले ने भी तूल पकड़ लिया है। इस बीच भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के एक छापे में राष्ट्रपति जेयर बोलसनारो की पार्टी के एक सांसद अपने अंडरवियर में रुपये छिपाए पकड़े गए। केंद्रीय अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान सांसद चिको रोड्रिग्स के अंडरवियर से 3 लाख 88 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

कोरोना फंड में गड़बड़ी का आरोप
एजेंसी ने कहा कि उसे सत्ताधारी पार्टी के सीनेटर के भ्रष्टाचार से जुड़े होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद उत्तरी ब्राजील में स्थित रोरिमा राज्य में चिको रोड्रिग्स के घर पर बुधवार को छापा मारा गया। उनपर आरोप था कि वे रोरिमा राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए दिए गए फंड में हेराफेरी कर रहे थे।

यह भी पढें   सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल, सुनसरी और सिरहा की हिंसक घटनाओं पर एमाले का गंभीर ध्यानाकर्षण

सीनेटर ने बयान जारी कर दी सफाई
इस बीच सीनेटर चिको रोड्रिग्स ने भी बयान जारी कर इस छापेमारी की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एक मामले के सिलसिले में उनके घर की जांच की है। हालांकि, उन्होंने बरामद की गई नकदी का कोई उल्लेख नहीं किया। ना ही उन्होंने इसके बारे में बताया जहां यह कथित रूप से पाया गया था।

सीनेटर बोले- बदनाम करने का षड़यंत्र
उन्होंने शिकायत की है कि एक विधायिका के रूप में काम करने को लेकर उनके घर की तलाशी ली गई है। रोड्रिग्स ने जोर देकर कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। सीनेटर ने आरोप लगाया कि यह सब उन्हें बदनाम करने के लिए किया गया है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 27 जुलाई 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

मीडिया पर भड़के राष्ट्रपति बोलसनारो
वहीं, राष्ट्रपति जेयर बोलसनारो ने पूरी घटना का ठीकरा मीडिया के सिर पर फोड़ा है। उन्होंने मीडिया पर अपनी सरकार को भ्रष्ट बताने के लिए फर्जी कहानी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन एक उदाहरण है कि मेरी सरकार में कोई भ्रष्टाचार नहीं है। हम भ्रष्टाचार से कड़ाई से निपट रहे हैं चाहे वह कोई भी हो।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com