प्रदेश २ में १२ हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त
१७ अक्टूबर, काठमांडू । प्रदेश–२ में कोभिड–१९ सङ्क्रमण से १२ हजार से अधिक लोग मुक्त हो गये हैं । प्रदेश २ स्वास्थ्य निर्देशनालय जनकपुरभाम ने जानकारी दी कि आश्विन मसान्त तक कूल १४ हजार ६२० लोगों में कोरोना संक्रमण पुष्टि हुई थी जिसमें से १२ हजार २७२ लोग मुक्त हुए हैं ।
निर्देशनालय का निमित्त निर्देशक विजयकुमार झा ने जानकारी दी कि प्रदेश के आठों जिला में आश्विन मसान्त तक १४ हजार ६२० लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे जिसमें से १२ हजार २७२ लोग स्वस्थ होकर नियमित काम पर वापस जा चुके हैं । निर्देशनालय ने जानकारी दी कि कोभिड–१९ महामारी से प्रदेश दो में १५९ लोगों की जान गई है ।

