सिर्फ बयानबाजी न करे सरकार 1हजार भेंटीलेटर बेड की व्यवस्था करें : राजेश गुप्ता

माला मिश्रा जोगबनी । कोरोना महामारी का रूप लेने के बाद सरकार का उदासीन रवैया को देखते हुए नेपाल का प्रमुख विपक्षी पार्टी नेपाली कांग्रेस सरकार को सिर्फ बयानबाजी न कर आम नागरिकों के लिए अविलंब 1 हजार बेड बाला भेंटीलेटर युक्त कोभीड अस्पताल का निर्माण हेतु दबाब देना शुरू कर दिया है । नेपाली कांग्रेस का महानगर कार्यवाहक सभापति अरुण न्यौपने का नेतृत्व में जिला सदस्य राजेश गुप्ता ,सचिव नीरज कोइराला , दीपेंद्र रौनियार सहित समिति का पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला प्रशासन कार्यालय पहुच प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन पत्र जिला पदाधिकारी को सौंपा । नेपाली कांग्रेस का युवा नेता राजेश गुप्ता ने बताया 1 नंबर प्रदेश में कोरोना उच्च बिन्दु पर पहुच गया है पर संघीय व प्रदेश सरकार इसको गंभीरता से नही ले रही है जो चिंता का विषय है । प्रदेश का मुख्यमंत्री का कोभीड अस्पताल खोलने का बयान सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गया है । ज्ञापन पत्र में कोरोना पोजेटिव मरीज के लिए आइसोलेशन का व्यवस्था सहित समस्या का त्वरित समाधान नही किया गया तो नेपाली कांग्रेस आन्दोलन में उतरने पर बाध्य हो जाएगा । ज्ञापन में चेतावनी दिया गया है ।

