Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल बन्द मे झडप,तोडफोड तथा आगजनी, वीरगंज मे सहचालक घायल ।

 

truck1काठमाण्डू, २५ चैत । मोहन बैद्य की नेकपा माओवादी सहित ३३ राजनीतिक दलों द्वारा बुलाया गया राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल तथा वन्द के कारण रविवार को देश भर में जनजीवन प्रभावित हुआ है । दलों के बजाय मौजूदा मुख्य न्यायाधीश के नेतृत्व मे बनायी गयी सरकार को पक्षपातपूर्ण करार देते हुये इस सरकार की वर्खास्तगी की मांग करते हुये आज देश भर मे हड़ताल का आह्वान किया था । १० दिनों के विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम का पहला चरण आज समाप्त होता रहा है । आगे का कार्यक्रम अब फिर से घोषणा किया जायेगा ।

बन्द के दौरान देश के बिभिन्न जगहों से झडप , तोडफोड और आगजनी की भी खबर है । दाङ के घोराही स्थित महेन्द्रबहुमुखि क्याम्पस के छात्रों और बन्दकर्ता के बीच झडप हुइ है । आज सवेरे क्याम्पस के मुलगेट पर एक ब्यानर पर  ‘बन्द निषेधित क्याम्पस’ लिखकर पढाइ कर रहे छात्रो के साथ बन्द कराने पहुँचे नेकपा–माओवादी के कार्यकर्ताओं ने हातपात भी किया है ।

यह भी पढें   शुक्रवार को भी मधेश में जगह जगह प्रदर्शन जारी, आन्दोलन शहर से गांव तक पसरा

काभ्रे मे बस तोडफोड
बन्दकर्ताओं ने काभ्रे के बनेपा मे बन्द का उल्लंघन कहकर वीरगञ्ज से आये ना ४ ख २५२५ नम्बर का यात्री बस मे तोडफोड किया है । इसप्रकार बा २३ प ६२२ नम्बर का मोटरसाइकल मे भी तोडफोड किया गया है ।

उदयपुर मे ट्रिपर मे आगजनी
बन्दकर्ताओं ने उदयपुर मे एक ट्रिपर मे आग लगा दिया है और दो दर्जन से भी ज्यादा मोटरसाईकल को अपने नियन्त्रण मे ले लिया है ।
बन्द कि अवज्ञा कहकर शिवम् ओम मल्टि प्रपोज कम्पनी के ट्रिपर मे बन्दकर्ताओं ने आग लगा दिया है ।

यह भी पढें   विराटनगर में सर्वपक्षीय सद्भाव रैली का आयोजन

अर्घाखाँची मे मोटर साईकल तोडफोड
वन्दकर्ताओं ने अर्घाखाँची के सदरमुकाम सन्धिखर्क मे एक मोटर साईकल को तोडफोड किया है ।
लु १५ प १८२८ नं का मोटरसाईकल को तोडफोड करने की जानकारी प्रहरी ने दी है ।

वीरगञ्ज मे ट्रक पर पेट्रोल बम प्रहार
नेकपा–माओवादी के कार्यकर्ताओं ने बन्द का अवज्ञा कहकर वीरगञ्ज मे एक ट्रक पर पेट्रोल बम प्रहार करके आगजनी किया है ।
२५ चैत मे रक्सौल से वीरगञ्ज की ओर आ रहे ना २ ख २५१३ नम्बर के ट्रक पर वीरगञ्ज के नगवा मे पेट्रोल वम प्रहार करके नुकसान पहुँचाया है।
पेट्रोल वम से ट्रक का अगे का भाग जलकर ध्वस्त हो गया है तथा ट्रक के सहचालक वीरगञ्ज श्रीपुर–१४ के गोली हवारी का शरिर जलकर घायल हो गया है । घायल सहचालक का अभी नारायणी क्षेत्रीय अस्पताल मे ईलाज हो रहा है ।

यह भी पढें   सुनसरी (कप्तानगंज) घटना: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, मृतकों की संख्या दो हुई


About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com