केवल बोलने से ही चुनाव नहीं होगाः रेग्मी
काठमाडू, २६ चैत्र । चुनावी मन्त्रिपरिषद के अध्यक्ष खिलराज रेग्मी ने कहा है कि सिर्फ कहने से ही निर्वाचन सम्भव होनेवाला नहीं है । मदन भण्डारी फाउण्डेशन द्वारा सोमबार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने बताया– ‘चुनाव के लिए प्रशस्त तैयारीयाँ और उपयुक्त वातावरण की आवश्यकता होता है । इसलिए केवल मुह से वोल देने से ही चुनाव सम्भव नहीं है ।’
उन्होंने यह भी बताया है कि सरकार के कहने से निर्वाचन सम्भव नहीं है और निर्वाचन के लिए सभी राजनीतिक दलों को पूर्ण रुप में तैयार होना जरुरी है । निर्वाचन के लिए राजनैतिक दल इमान्दार नहीं हो रहे है, इसे संकेत करते हुए मन्त्रिपरिषद् अध्यक्ष रेग्मी ने बताया कि सरकार तो चाहती है की जल्द ही निर्वाचन सम्पन हो और राजनीतिक अनिश्चितता जल्द समाप्त हो । रेग्मी ने यह भी कहा है कि आषाढ में निर्वाचन सम्भव नहीं रहा तो आगामी मार्ग शीर्ष तक निर्वाचन सम्पन्न हो सकता है ।

