Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विद्युत चोरी के आरोप मे हंसराज होटल के मालिक गिरफतार

 

११,अप्रिल,जनकपुर,कैलास दास । जनकपुर के जानकी चौक मे हंसराज मिष्ठान भण्डार के संचालक हंसराज गुप्ता को विद्युत चुहावट (चोरी ) के आरोप मे पुलिस ने गिफ्तार किया है ।1a

होटल प्रयोजन के लिए घर मे संचालन किए जा रहे कारखाना मे विद्युत हुकिंग कर के मेशिन चलाते समय मे ही हंसराज को गिरफ्तार किया गया है । जानकी प्रहरी चौकी ने यह गिरफतारी की है ।

विद्युत प्राधिकरण जनकपुर के कार्यालय प्रमुख राजिव सिंह ने कहा है कि विद्युत हुकिङ्ग करके मासिक लाखो रुपैया का चुहावट कारखाना व्दारा किया जा रहा था इसी आरोप मे गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।

यह भी पढें   संयुक्त राष्ट्र महासभा से लौटे प्रधानमंत्री बालेन शाह, त्रिभुवन एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

गैर कानुनी रुप मे विद्युत चुहावट करने का सूचना प्राप्त होने पर प्राधिकरण जनकपुर के प्रमुख राजिव सिंह स्वयं कारखाना मे पहुँच कर पुलिस के सहयोग से गुप्ता को गिरफ्तार किया है । साथ ही मेशिन भी अपने नियन्त्रण मे ले  लिया है ।1

इसी बीच सडक अतिक्रमण कर बनाए हंसराज का पक्की घर को गुरुवारु को पुलिस और नागरिक समाज के रोहबर मे तोड़ा गया है । जनकपुर नगरपालिका के दशरथ तलाव स्थित करिब दो फिट सडक अतिक्रमण कर बनाया गया हंसराज गुप्ता का घर को तोडा गया पुलिस ने जानकारी दी है ।

यह भी पढें   तातोपानी नाका शीघ्र खोलने विषय पर नेपाल और चीन के बीच चर्चा

नगरपालिका, नागरिक समाज, जिला प्रहरी कार्यालय और स्थानीय जानकी प्रहरी चौकी के संयुक्त टोली स्काई भेटर लगाकर सडक पर रहे घर को तोडा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com