विराटनगर मारवाड़ी समुदाय गणगौर महोत्सव
११,अप्रिल, विराटनगर ,माला मिश्रा,
पूर्वांचल के विराटनगर मारवाड़ी समुदाय गणगौर महोत्सव विभिन्न कार्यक्रम आयेाजित कर मनाया। महोत्सव में नृत्य प्रतियोगिता, चिटठी प्रतियोगिता सहित अन्य कर्इ कार्यक्रम आयोजित किये गये। गणगौर महोत्सव में सक्रिय भुमिका के लिए मरणोपरांत स्व. गंगाविशन राठी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोहनलाल राठी, देवकिशन मुंदड़ा को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में आयोजक कमिटी के द्वारा विभिन्न क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले क्रमश: डा. रिक्की लालवानी, डा. पायल, डा. शिल्पा, डा. सुषमा के अलावा सुनिता अग्रवाल, दीपिका दुग्गड़ को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मूलचन्द तपडि़या के अध्यक्षता में आयोजित की गयी जिसमें लक्ष्मण नवोटिया, नंदकिशोर राठी, दीपेन्द्र राठी, सत्यनारायण राठी, देवकिशन मुन्दड़ा सक्रिय रह कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

