Wed. Oct 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रामचन्द्र झा एमाओवादी मे प्रवेश, नैया पार लगी, पद अभी अनिर्णित।

 

Ramchandra-jha-n-Puspakamal६ अप्रिल, कैलास दास । मधेस मे प्रभावशाली नेता के रूप मे माने जानेवाले नेकपा एमाले के नेता रामचन्द्र झा आज पार्टी परित्याग करके औपचारिक रूप मे एकीकृत नेकपा माओवादी मे प्रवेश पा चुके है । एमाले के पोलिटब्यूरो सदस्य मे रहे झा स्थायी समिति सदस्य की जिम्मेवारी पाने के रुप मे एकीकृत माओवादी मे प्रवेश हुये हैं।

पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय पेरिसडाँडा मे औपचारिक कार्यक्रम का आयोजना करके अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने झा को पार्टी मे प्रवेश कराया है । गत चैत ९ गते ही एमाओवादी व्दारा जनकपुर मे आयोजना किये गये आमसभा से झा एमाओवादी मे प्रवेश करने की बात बताइ गइ थी लेकिन पार्टी मे मतभेद और उनको दिये जानेवाली जिम्मेवारी के विषय मे बात नही मिलने पर उनकी नैया मघधार मे लटक गइ थी ।
संघीयता और पहचान के मुद्दा मे एमाले के साथ मतभेद होने के कारण झा ने यही चैत ८ गते एमाले मे अपने पद से ईस्तिफा दे दिये थे ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम को साफ, सुरक्षित और पर्यटक मैत्री बनाने के लिए सुधार का किया मांग
प्रचण्ड के साथ कानाफुसी करते हुये रामचन्द्र झा
प्रचण्ड के साथ कानाफुसी करते हुये रामचन्द्र झा

नेकपा एमाले परित्याग करके एकीकृत माओवादी मे प्रवेश किये नेता रामचन्द्र झा ने कहा है कि हिल लगाने से उचाइ नही बढती है । उन्होने कहा कि एमाले को संविधानसभा मे पहली पार्टी बनाने मे उनके व्दारा किया गया योगदान को सही मुल्याङकन नही किया गया और विचार तथा सिद्वन्त नही मिलने के कारण ही वे पार्टी छोडे हैं । झा ने कहा कि उचाँ हिल लगाने से उचाई नही बढती है, अपना प्राकृतिक उचाई ही अच्छा होता है और उसी को आत्सात करना चहिये ।

यह भी पढें   पार्टी में एकता नहीं रही तो कांग्रेस बेहद कठिन अवस्था में पहुंच जाएगी– किशोरसिंह राठौर

राज्य पुनसंरचना के विषय मे माओवादी का विचार ही उत्कृष्ट और उनसे मेल खाने वाली होने के कारण नेता झा ने कहा कि वे माओवादी मे रहकर ही एमाले के सिध्दान्त के विरुद्व लडेगें । यघपि वे एमाओवादी मे प्रवेश पा चुके हैं लेकिन पार्टी मे उनको दिये जाने वाले पद तथा जिम्मेवारी का अभी कोइ निर्णय नही हुआ है झा ने बताया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com