Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कपिल देव को अस्पताल से छुट्टी दी गई

 

भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दिल का दौरा पड़ने पर दो दिन पहले उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। गुरुवार को 61 वर्षीय कपिल देव को सीने में दर्द की शिकायत के बाद फोर्टिस एस्कोर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था। अब वह स्वस्थ हैं।

अस्पताल ने बयान में कहा, ‘कपिल देव को आज दोपहर बाद छुट्टी दे दी गई। वह बेहतर स्थिति में हैं और जल्द ही अपनी दैनिक गतिविधि शुरू कर सकते हैं। वह डॉ अतुल माथुर से लगातार परामर्श लेते रहेंगे।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *