Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्रिस गेल1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने

 

किंग्स इलेवन पंजाब के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल ने शुक्रवार को आईपीएल 2020 के 50वें मुकाबले में इतिहास रच दिया। वह टी-20 में 1000 छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। गेल ने यह मुकाम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 18.5 ओवर में कार्तिक त्यागी की गेंद पर छक्का मारकर हासिल किया।
गेल ने राजस्थान के खिलाफ शतक से चूक गए। उन्होंने 63 गेंदों में छह चौके और आठ छक्के की मदद से 99 रन की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान स्ट्राइक रेट 157.14 का था। गेल और कप्तान केएल राहुल (46) के बीच दूसरे विकेट के लिए 120 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। राजस्थान के खिलाफ जब गेल आज बल्लेबाजी करने उतरे तो वह इस मुकाम से सात छक्के दूर थे। आज के मैच में उन्होंने आठ छक्के लगाकर अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही टी-20 में अब उनके नाम 1001* छक्के हो गए हैं।
वह आईपीएल में भी सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल में यह उनका 131वां मैच है और वह अभी तक यहां 349* छक्के जड़ चुके हैं। गेल के बाद टी-20 में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड हैं। उन्होंने 690 छक्के जड़े हैं। तीसरे व चौथे नंबर पर क्रमशः ब्रेंडन मैक्कुलम (485 छक्के) व शेन वॉटसन (467 छक्के) हैं। वहीं, पांचवें नंबर पर 447 छक्के के साथ आंद्रे रसेल हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *