पार्टी विभाजन संबंधी कोई भी बहस पार्टी के अन्दर नहीं हैः प्रधानमन्त्री ओली

काठमांडू, २ नवम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने कहा है कि नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के भीतर पार्टी विभाजन संबंधी कोई भी बहस नहीं चल रहा है । पार्टी अध्यक्ष भी रहे प्रधानम्नत्री ओली ने दावा किया है कि उन्होंने भी पार्टी विभाजन संबंधी कोई भी अभिव्यक्ति नहीं दिया है । ललितपुर में आइतबार आयोजित एक कार्यक्रम के बाद प्रधानमन्त्री ओली ने पत्रकारों से ऐसा दावा किया है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने कहा है– ‘मैंने दूसरे पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड के साथ उन लोगों के बीच हो रहे निरन्तर बैठक के संबंध में प्रश्न किया था । पूछा था कि आप लोग क्या करना चाहते हैं, लेकिन जवाफ आया कि विचार–विमर्श है, ऐसा कोई भी नहीं है ।’ यह समाचार आज प्रकाशित अन्नपूर्ण दैनिक में है ।

