Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आर्या समाज ने चयन किया अपनी बिरादर का नयां अगुवा

 

नेपालगन्ज (बाँके) पवन जायसवाल ।
बाँके जिला जानकी गांवपालिका वार्ड नं. ३ निवासी आर्या (धोबी) समाज ने अपना अगुवा (महतौ) चयन किया है । अपनी समाज (बिरादर) के हकहित के लिये काम करने के लिए आर्या समाज महतौ चयन करता है, नियमानुसार कार्तिक १५ गते शानिवार एक विशेष कार्यक्रम मार्फत समाज ने अपना महतौ चयन किया ।
बाँके जिला जानकी गावँपालिका– ३ मोतिपुर निवासी आर्या (धोबी) गयाप्रसाद धोबी (झलारी धोबी) को महतौ (अगुवा) चयन किया गया है । इससे पहले गयाप्रसाद धोबी के बडे भाई बुधई धोबी, महतौ रहे थे, लेकिन कार्तिक ५ गते ७९ वर्ष के उमेर में उन की असमयिक निधन होने के बाद समाज ने अपना नयां महतौ चयन किया है ।
स्व. बुधई धोबी के कार्तिक १५ गते के दिन दशवा पडा था, इसी अवसर पर जमघट ने धोबी बिरादर ने उन के भाई गया प्रसाद धोबी (झलारी धोबी) को बिरादर की साफा (पगडी) लगाकर महतौ में चयन किया । कार्यक्रम में आर्या सेवा समाज बाँके ने बुुधई धोबी महतौ की योगदान का कदर करते हुये उन के पुत्र गुरुदीन धोेबी को खादा ओढाकर सम्मान किया । सो अवसर पर सामूहिक रुप में गया प्रसाद धोबी को साफा (पगडी) लगाकर आर्या सेवा समाज बाँके के अध्यक्ष पवन कुमार कानौजिया, महासचिव कौशल कुमार धोबी, कोषाध्यक्ष राजकुमार धोबी और सदस्य श्रीप्रसाद रजक आदि लागों ने मन्तव्य व्यक्त करते हुये शोक सन्तप्त परिवार को धैर्य धारण करने के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया और समवेदना व्यक्त किया ।
कार्यक्रम में आर्या समाज (बिरादर) के नायब बाँके धोबी के पुत्र रामदीन धोबी और अपनी जँवार बाहेक के (पर जवार) के बाँके जिला डुडुवा गावँपालिका सिधानिया के चौधरी बाबादीन धोबी, जिला बहराइच भारत सहिजना गावँ के निवासी महतौ पे्रम आर्या, भारत पटना के कैजु महतौ के लडका हेपराम धोबी लगायत लोगों ने बधाई दिये थे । आर्या (धोबी) समाज बाँके ने बाँके और बर्दिया जिला में रहे सम्पूर्ण बिरादर के परिवारिक अभिलेख राखेंगे और असहाय, गरिब परिवार के बालबालिकाओं को शिक्षा में पहुँच के लिये जोड देने के लिये भी प्रतिबद्धता व्यक्त कियें थे, सो अवसर में समाज ने बिरादर पहले बिरादर की कोई भी कार्यक्रम होता था तो मदिरा की व्यवस्था अनिवार्य होने की चलन रही थी । बिरादर के राधेश्याम धोबी के अनुसार महतौ चयन कार्यक्रम में कहा गया कि आज के बाद होनेवाला कार्यक्रम में मदिरा निषेध किया गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com