भारी परिणाम में लागू औषध के साथ १७ वर्षीय भारतीय युवा गिरफ्तार
वीरगंज, ३ नवम्बर । सशस्त्र पुलिस बल नेपाल बोर्डर सीमा आउट पोस्ट वीरगंज ने भारी परिणाम में लागू औषध के साथ एक १७ वर्षीय भारतीय युवा को गिरफ्तार किया है । पुलिस वरिष्ठ हवल्दार लक्ष्मण खड्का के नेतृत्व में परिचालित टोली ने भारत मोतिहारी जिला पूर्वी चम्पारण–५ रक्सौल निवासी १७ वर्षीय सुरजकुमार शर्मा को प्रतिबंधित लागू औषध २०० पीस डाइजापाप, २०० फेनाराजन और ३९६ पीस नुफिन के साथ गिरफ्तार किया है ।
नियमित चेकचांज के क्रम में शर्मा को वीरगंज महानगरपालिका–१६ इनरुवा स्थित खेति इलाका से गिरफ्तार किया गया है । बरामद लागू औषध और शर्मा के संबंध आवश्यक अनुसंधान जारी है । स्मरणीय है– कोरोना वायरस नियन्त्रण और रोकथाम के लिए बिगत कुछ महीनो से बंद सीमा क्षेत्र भारत ने एक तरफी रुप में खुला किया है, सीमा खुला होते ही इसतरह का अवैध धन्दा वाले सक्रिय होने की संभावना भी बढ़ रही । सशस्त्र पुलिस को कहना है कि पुलिस ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है ।

