Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अध्यक्ष प्रचण्ड के कारण पार्टी संकट मेंः पोखरेल

 
ईश्वर पोखरेल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३ नवम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के सविचालय सदस्य ईश्वर पोखरेल ने दावा किया है कि पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड के कारण पार्टी संकट में पड़ रही है । उनका मानना है कि प्रचण्ड पार्टी के भीतर विरोधाभाष दो चरित्र प्रकट करते रहे हैं, सरकार को टांग अडाने की काम कर रहे हैं, जिसके चलते पार्टी संकट में पड़ रहा है और सरकार को भी बदनाम होना पड़ रहा है ।
न्यूज एजेन्सी नेपाल के साथ सोमबार शाम बातचीत करते हुए नेता पोखरेल ने कहा– ‘अध्यक्ष प्रचण्ड बालुवाटार आकर प्रधानमन्त्री के साथ विचार–विमर्श करते हैं और वहां से निकलकर खुमलटार एवं भैंसेपाटी पहुँचते हैं और अपने निकट नेताओं को इकठ्ठा कर काउन्टर रणनीति बनाते हैं, जिसके चलते प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली भी हैरान हो चुके हैं ।’ नेता पोखरेल को कहना है कि पार्टी एकता करते वक्त जो सहमति बनी थी, उसी के अनुसार सभी नेता चलते हैं तो समस्या नहीं रहती ।
चेतावनी पूर्ण भाषा में नेता पोखरेल ने यह भी कहा है कि अगर प्रधानमन्त्री को असफल बनाने के लिए षडयन्त्रपूर्ण गतिविधि जारी रहती है तो समस्या और भी जटिल बनने की संभावना है । उन्होंने यह भी कहा कि जब से प्रचण्ड कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में आ गए हैं, तब से वह पार्टी के भीतर अनेक विवाद निकाल रहे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com