Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस सांसद् एवं व्यवसायी सूर्यबहादुर केसी नहीं रहे

 

काठमांडू, ३ नवम्बर । नेपाली कांग्रेस के नेता तथा प्रतिनिधिसभा सदस्य (सांसद्) सूर्यबहादुर केसी का निधन हो गया है । ६३ वर्षीय केसी नेपाली कांग्रेस के आमन्त्रित केन्द्रीय सदस्य एवं समानुपातिक सांसद् हैं । प्राप्त सूचना अनुसार सोमबार रात में पोखरा स्थित अपने ही घर में नेता केसी का निधन हो गया है ।
परिवारिक स्रोत के अनुसार लम्बे समय से नेता केसी मधुमेह और प्रेसर संबंधी स्वास्थ्य समस्या भी जूज रहे थे । किड्नी भी प्रत्यारोपण की गई थी । वि.सं. २०७४ साल से पहले केसी राप्रपा में थे, राप्रपा छोड़कर वह नेपाली कांग्रेस प्रवेश किए थे । प्रथम संविधानसभा में केसी राप्रपा की ओर से ही सभासद् थे ।
राजनीति के अलवा केसी व्यावसाय में भी सक्रिय व्यक्तित्व हैं । वह रारा चाउचाउ उत्पादक कंपनी हिमश्री फुड के संचालक भी हैं ।स्मरणीय बात यह भी है कि रारा चाउचाउ दक्षिण एसिया के लिए ही प्रथम चाउचाउ (नूडल्स) माना जाता है ।इसीतरह केसी ने जल विद्युत क्षेत्र में भी निमेश किया है । उनके ही नेतृत्व में ७ मेघावाट की मादी जलविद्युत आयोजना निर्मित हैं । इसीतरह माछापुच्छे बैंक के संस्थापक भी केसी ही हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com