Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ऑस्ट्रिया की राजधानी, विएना में आतंकी हमला,7 की मौत

 

ऑस्ट्रिया की राजधानी, विएना में सोमवार शाम को एक आतंकी हमला हुआ। कुछ आतंकियों ने राजधानी सहित कई शहर में लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस गोलबारी में 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने एक आतंकी को ढेर कर दिया जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ऑस्ट्रिया के आंतरिक मंत्री कार्ल नेहमर (Karl Nehammer) ने इसकी जानकारी दी।

यह भी पढें   कंचनपुर में भारतीय सहायता से बनेगा श्री महेश्वर माध्यमिक विद्यालय का नया भवन; 1.9 करोड़ नेपाली रुपये होंगे खर्च

आतंकी के शरीर पर एक बम बंधा मिला

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस आतंकी के शरीर पर एक बम बंधा हुआ मिला। आतंकी के शरीर पर बंधे इस बम को डिफ्यूज करने के लिए पुलिस लगी हुई है। इस आतंकी हमले में मारे गए हमले में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

विएना पुलिस ने इस हमले के बारे में ट्वीट भी किया। ट्वीट करते हुए पुलिस सभी लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। इसक साथ ही लोगों अफवाहों से भी दूर रहने को कहा है। पुलिस ने लिखा कि सभी लोग अभी घर पर रहें।

यह भी पढें   चिकित्सक संघ ने आंदोलन वापस लिया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने हमले की निंदा

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने विएना में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि वह स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com