Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आमिर खान की बेटी इरा ने कहा चौदह साल की उमर में हुआ था शारीरिक शोषण

 

बॉलीवुड एक्टर आमिर ख़ान की बेटी इरा ख़ान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपनी बोल्ड फोटोज़ की वजह से वो अक्सर खबरों में रहती हैं। कुछ दिन पहले इरा अपने डिप्रेशन के खुलासे को लेकर खबरों में आई थीं। 10 अक्टूबर को ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (World Mental Health Day) पर इरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें इरा ने ये खुलासा किया था कि वो चार साल से डिप्रेशन में हैं। उनका इलाज भी चल रहा है और वो काफी बेहतर हैं। वहीं, अब इरा ने अपनी लाइफ को लेकर एक और ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर आप यकीनन हैरान रह जाएंगे।

यह भी पढें   शी चिनफिंग की नई रणनीति और ताइवान संकट : अनिल तिवारी

इरा ने फिर से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने साथ होने वाली अच्छी- बुरी घटनाओं का जिक्र कर रही हैं। बचपन से लेकर आज तक किन-किन चीज़ों की वजह से वो रोई हैं या किन चीज़ों की वजह से वो मज़ूबत बनी हैं इरा ने इस वीडियो में सब बताया है। इसके साथ ही, वीडियो में इरा ने अपने माता-पिता के तलाक पर भी बात की है। इन सब चीज़ों के अलावा इरा ने ख़ुद को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

यह भी पढें   ललितपुर में भारत सरकार के सहयोग से पुनर्निर्मित श्री गुस्तल महाविहार और प्रथमश्री महाविहार का भव्य उद्घाटन

इरा ने वीडियो में बताया कि जब वो 14 साल की थीं तब उनका शारीरीक शोषण हुआ था। तब उन्हें नहीं पता था कि वो शख्स क्या कर रहा है। इस बात को समझने में एक साल लग गया कि वो सब क्या था, उस आदमी का इरादा क्या था। इसके बाद मैंने इस बारे में अपने माता-पिता को बताया और फिर चीजें धीरे-धीरे ठीक हुईं। हालांकि, बाद में मुझे-मुझे सोचकर गुस्सा आता था कि मैंने ऐसा कैसे होने दिया, लेकिन तब जो होना था वो हो गया’।

यह भी पढें   हरिखेतान बहुमुखी कॉलेज की अंजली गुप्ता की ऐतिहासिक उपलब्धि

इरा ने इस वीडियो में बताया है कि काफी लोग उनसे पूछते हैं कि वो डिप्रेशन में क्यों हैं? हालांकि, इसका जवाब वो ख़ुद भी नहीं जानती हैं। इरा के मुताबिक. तलाक होने के बावजूद उनके माता-पिता अच्छे दोस्त हैं, उनके दोस्त बहुत अच्छे हैं, उन्हें पैसों को कोई कमी नहीं है, लेकिन इन सबके बावजूद वो डिप्रेशन में हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *