कोरोना संक्रमण से मरनेवालों की कूल संख्या १ हजार से ऊपर

काठमांडू, ३ नवम्बर । नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण होकर मरनेवालों की कूल संख्या १ हजार से ऊपर हो गया है । मंगलबार स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय की ओर से सार्वजनिक सूचना अनुसार पिछले २४ घंटों में कोरोना से संक्रमित २० व्यक्तियों का निधन हो गया है । नयां मृतकों के साथ नेपाल में कोरोना वायरस से मरनेवालों की कूल संख्या १००४ पहुँच गई है ।
मन्त्रालय के अनुसार पिछले २४ घंटों में नेपाल में ३११४ नयां व्यक्तियों में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुई है । नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या १७९६१४ पहुँच गई है । इसी अवधि में ३१४२ व्यक्ति कोरोना से ठीक होकर डिश्चार्ज भी हो गए हैं । इसतरह डिश्चार्ज होनेवालों की कूल संख्या १४११३४ पहुँच गई है । मन्त्रालय के अनुसार दशहरा के बाद कोरोना संक्रमितों की तुलना में ठीक होनेवालों की संख्या अधिक है ।

