Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फ्रांस ने माली में आतंकवादी संगठन अल-कायदा पर की बड़ी कार्रवाई,50 से अधिक आतंकवादी ढेर

 

फ्रांस ने माली में मंगलवार को आतंकवादी संगठन अल-कायदा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके ठिकानों पर हवाई हमले किए। इसमें 50 से अधिक आतंकवादी ढेर हो गए। फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने बताया कि फ्रांस के विशेष बलों ने एक अभियान में 50 आतंकवादी मार गिराए।
पार्ली ने ट्वीट कर कहा कि तीस अक्तूबर को बरखाने सुरक्षा बलों ने इसको लेकर अभियान चलाया था। हमले के दौरान आतंकियों के उपकरण और हथियारों को जब्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आतंकवादी संगठन को यह एक तगड़ा झटका है।
फ्रांस ने वर्ष 2014 में साहेल क्षेत्र में आतंकवादियों से लड़ने के लिए ऑपरेशन बरखाने चलाया था। इस अभियान को 2017 में जी5 साहेल की स्थापना द्वारा दोबारा शुरू किया गया। जी5 में अफ्रीकी संघ द्वारा समर्थित 5000 मजबूत समूह बुर्किना फासो, चाड, माली, मॉरिटानिया और नाइजर शामिल हैं।
पार्ली इस समय माली की राजधानी बमाको में हैं, जहां पर वह अंतरिम सरकार के प्रमुख से बात करेंगी। उल्लेखनीय है कि अगस्त में माली के राष्ट्रपति का सेना ने तख्ता पलट कर दिया था। पार्ली ने माली में यथाशीघ्र लोकतांत्रिक चुनाव कराने का आह्वान किया और कहा कि मौजूदा नेतृत्व ने इसका भरोसा दिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed