Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सांसद् यादव द्वारा सामुदायिक विद्यालय में मास्क तथा सेनिटाइजर वितरण

 

वीरगंज, ७ नवम्बर । पर्सा निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से निर्वाचित सांसद् प्रदीप यादव ने वीरगंज स्थित विभिन्न सामुदायिक विद्यालय अध्ययनरत बालबालिकाओं के बीच मास्क तथा सेनिटाइजर वितरण किया है । कोरोना वायरस (कोभीड–१९) के प्रति सचेत रहने के लिए आग्रह करते हुए उन्होंने माईस्थान विद्यापिठ मा.वि, श्री सुन्दरमल राम कुमार कन्या मा.वि, त्रिजुद्ध उच्च मा.वि., श्री ने.रा.उच्च मा.वि. श्रीपुर, त्रिभुवन हनुमान मा.वि. आदि विद्यालयों में अध्ययनरत विद्याथियों को मास्क तथा सेनिटाइजन वितरण किया ।
सांसद् यादव के अनुसार उनके द्वारा वितरण मास्क तथा सेनिटाइजर लगभग ४ हजार विद्यार्थियों के लिए है । उन्होंने कहा– ‘कारोना भायरस संबंधी जोखिम बालबालिकाओं में अधिक है । संकमण से बालबालिका को सुरक्षित रखने की उद्देश्य सहित विद्यालय संचालन होने से पहले हर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मार्फत मास्क तथा सेनिटाइजर उपलब्ध कराया गया है ।’
स्मरणीय है, पर्सा जिला में आंशिक रुप में विद्यालय संचालन में लाने की तैयारी है । सांसद् यादव को कहना है कि परिस्थिति संकटपूर्ण है, इसीलिए सुरक्षा मापदण्ड पालना कर विद्यालय संचालन करना चाहिए । उन्होंने यह भी कहा है कि स्वास्थ्य सुरक्षा सामाग्री वितरण तथा स्वास्थ्य सुरक्षा मापदण्ड पालना संबंधी विषयों में नियमित और चरणबद्ध अनुगमन भी होना जरुरी है । सांसद् यादव को मानना है कि विद्यार्थी को संक्रमण से बचाने के लिए शिक्षक और अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com