नख्खू जेल ब्रेक करनेवाले पूर्व सांसद् वीर बहादुर लामा नहीं रहे
काठमांडू, ८ नवम्बर । पूर्व सांसद् वीर बहादुर लामा का निधन हो गया है । तत्कालीन नेकपा एमाले की ओर से वि.सं. २०५६ साल में मकवानपुर जिला निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ से निर्वाचित थे । परिवारिक स्रोत के अनुसार उनका दोनों किड्नी ड्यामेज हो चुका था । लामा का निधन आज सुबह हुआ है ।
लामा वि.सं. २०४९ साल में मकवानपुर जिला के जिला विकास समिति सभापति भी थे । उनके ही कार्यकाल में मकवानपुर में काठमांडू को तराई के जिलों के साथ जोड़नेवाला सडक निर्माण हुआ था । लामा वही नेता हैं, जो वि.सं. २०३३ साल में नख्खु जेल से सुरुङ मार्ग बनाकर जेल तोडनेवाले १५ राजबंदियों में से एक भी हैं । जातीय पहिचान सहित का संघीय राज्य निर्माण के सवाल में तत्कालीन एमाले से विमती होने के कारण लामा पिछली बार अशोक राई के साथ में ही एमाले से अलग हो गए थे ।

