Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बैतडी में जीप दुर्घटना, एक की मौत

 

बैतडी, ८ नवम्बर । बैतडी जिला दोगडाकेदार गांवपालिका–३ की ओर जा रही ग१ज ५१९२ नम्बर की जीप दुर्घटना होने से जीप में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है । मरनेवाले व्यक्ति दोगडाकेदार–२ निवासी ३३ वर्षीय वीरबहादुर कुंवर हैं । बैतडी जिला के पुलिस प्रमुख एवं पुलिस नायब उपरीक्षक नारायण प्रसाद अधिकारी के अनुसार दुर्घटना में जीप चालक २३ वर्षीय दीप चन्द घायल हो गए हैं ।
घायल जीप चालक चन्द का उपचार बैतडी स्थित जिला अस्पताल में हो रहा है । प्रारम्भीक अनुसंधान से पता चला है कि जीप में कुँवर और चन्द ही सवार थे । जीप सडक से ४० मीटर नीचे खाई में गिर गया है । पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की कारण अभी तक पता नहीं चला है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *