Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री ओली द्वारा प्रचण्ड से आग्रह– सचिवालय बैठक चाहते हैं तो काल्पनिक और झूठा प्रचार बंद करे

 
केपीशर्मा ओली और पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ फाईल तस्वीर

काठमांडू, ८ नवम्बर । सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड से आग्रह किया है कि पार्टी सचिवालय बैठक की चाहत है तो उनकी (प्रचण्ड) ओर से जारी काल्पनिक और झूठा प्रचार बंद होना चाहिए । पार्टी सचिवालय बैठक आयोजन के लिए मांग करते हुए प्रधानमन्त्री ओली से मिलने के लिए बालुवाटार पहुँचे अध्यक्ष प्रचण्ड के साथ शनिबार बातचीत करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने ऐसा कहा है ।
शनिबार अध्यक्ष प्रचण्ड वरिष्ठ नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री द्वय माधव नेपाल और झलनाथ खनाल, पार्टी प्रवक्ता नारायणकाजी श्रेष्ठ और पार्टी उपाध्यक्ष वामदेव गौतम को साथ में लेकर प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार पहुँच गए थे । उन लोगों ने प्रधानमन्त्री को लिखित रुप में पार्टी सचिवालय बैठक आयोजन के लिए मांग किया है । नेताओं की ओर से प्राप्त पत्र ग्रहण करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने प्रचण्ड से कहा कि पार्टी भीतर से ही सरकार के विरद्ध षडयन्त्र हो रहा है ओर झूठा प्रचारबाजी किया जा रहा है । प्रधानमन्त्री ओली ने अध्यक्ष प्रचण्ड से आगे कहा– ‘अगर आप लोग पार्टी बैठक चाहते हैं तो सबसे पहले आप लोगों की ओर से जारी काल्पनिक और झुठा प्रचार बंद होना चाहिए ।’
स्मरणीय है– कुछ दिनों ने प्रचण्ड और नेपाल समूह से सूचना आ रही है कि प्रधानमन्त्री ओली नेकपा विभाजन करना चाहते हैं और पुनः नेकपा एमाले पुनर्गठन करना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने अपना समूह परिचालिन किया है । प्रधानमन्त्री ओली ने यही प्रचारबाजी के प्रति संकेत करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड से झुठा प्रचार रोकने के लिए आग्रह किया है । इसके साथ–साथ गुटगत राजनीति और भेला बंद करने के लिए भी प्रधानमन्त्री ओली ने प्रचण्ड से आग्रह किया है ।
समाचार स्रोत का कहना है कि भेटवार्ता के दौरान प्रधानमन्त्री ओली और अध्यक्ष प्रचण्ड आपस में बीच ऊंचा स्वर में बातचित कर रहे थे, जब परिस्थिति असहज बना तो पूर्व प्रधानमन्त्री द्वय नेपाल और खनाल ने बातचित पर हस्तक्षेप कर परिस्थिति को सहज बनाया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *