प्रधानमन्त्री ओली प्रदेश अधिकार कटौती के लिए क्रियाशीलः मन्त्री सोनल

वीरगंज, ८ नवम्बर । प्रदेश नं. २ के भौतिक पूर्वाधार विकास मन्त्री जितेन्द्र सोनल ने दावा किया है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली प्रदेश सरकार को प्राप्त संवैधानिक अधिकार कटौती के लिए क्रियाशील हो रहे हैं । पर्सा जिला बहुदरमाई नगरपालिका–२ पिपरा में आयोजित बहुउपयोगी भवन का शनिबार शिलान्यास करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए मन्त्री सोनल ने कहा– ‘संघीय सरकार कहता है कि नेपाल को संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्र लेखने की जरुरत नहीं है । प्रदेश को प्राप्त संवैधानिक अधिकार भी कानून बनाकर कटौती की जा रही है ।’ उन्होंने कहा है कि संघीयता प्राप्ति के लिए मधेशी, आदिवासी, जनजाति, दलित, मुस्लिम समुदायक के बाल–बच्चों ने सहादत दी है, इसीलिए किसी एक व्यक्ति की चाहत के अनुसार प्राप्त उपलब्धी समाप्त नहीं हो सकता । लेकिन मन्त्री सोनल ने यह भी कहा है कि सत्ताधारी दल नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के कुछ नेता असान्दर्भिक विचार प्रस्तुत कर रहे हैं, जो संवैधानिक भावना और संघीयता के विरुद्ध है ।
इसीतरह राम जन्मभूमि के संबंध में प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली द्वारा व्यक्त विचार के प्रति भी मन्त्री सोनल ने आपत्ति प्रकट की है । उनका कहना है कि जनकपुर में सीता और अयोध्या में राम का जन्म हुआ है, यह इतिहास है । उन्होंने कहा– ‘लेकिन प्रधानमन्त्री ओली कहते हैं कि राम का जन्म प्रदेश नं. २ स्थित पर्सा जिला के ठोरी में हुआ है, फिर कहते हैं ठोरी में नहीं टांडी में हुआ है ।’

