Sun. May 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पर्सा जिला के ३ स्थानों में बीओपी स्थापना

 

रेयाज आलम, वीरगंज, ९ नवम्बर । पर्सा जिला स्थित विभिन्न ३ स्थानों में सशस्त्र पुलिस बल बोर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) स्थापना की गई है । सशस्त्र पुलिस के अनुसार पर्सा जिला स्थित ठोरी गांवपालिका–३ ब्रम्हानगर ११वें, जीराभवानी गांवपालिका–१ में १२वें और और छिपहरमाई गांवपालिका–१ मिर्जापुर में १३वें बीओपी स्थापना की गई है ।
ठोरी–३ ब्रम्हानगर में ११वें बीओपी स्थापना करते हुए सशस्त्र पुलिस छिन्नमस्ता बाहिनी महोत्तरी के बाहिनीपति एवं सशस्त्र पुलिस नायव महानिरीक्षक (डिआइजी) कृष्णभक्त ब्रम्हाचार्य ने कहा कि सीमा क्षेत्र में होनेवाला लागू पदार्थ आयात–निर्यात नियन्त्रण, चेलीबेटी बेचबिखन नियन्त्रण, अवैध चोरी पैठारी नियन्त्रण, सीमा क्षेत्र में शान्ति सुरक्षा स्थापना जैसे उद्देश्य रख कर बीओपी स्थापना की गई है । डीआईजी ब्रम्हाचार्य ने कहा कि जनता की दैनिकी समस्याओं में सहयोगी भूमिका निर्वाह करने की जिम्मेदारी भी सशस्त्र पुलिस की है । शान्ति सुरक्षा स्थापना के खातिर पुलिस को सहयोग करने के लिए अनुरोध करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
सशस्त्र पुलिसकर्मी को सम्बोधन करते हुए डीआईजी ब्रम्हाचार्य ने कहा कि पुलिसकर्मी होकर स्थानीय जनता को दुःख देना और नागरिक हित विपरित गतिविधि करना भी जनघन्य अपराध है, ऐसा नहीं होना चाहिए । उनका मानना है कि भारत–नेपाल खुला सीमा होने के कारण सीमा क्षेत्र में अवैध चोरी–तस्करी, वन पैदावार की तस्करी, चेलीबेटी बेचविखन, लागु औषध का कारोबार, हाथियारों का कारोबार, लुटपाट, सीमा अतिक्रमण जैसे समस्या है, इसको रोकने के लिए भी बिओपी स्थापना करना पडा है ।
बिओपी उद्घाटन समारोह को सम्बोधन करते हुए पर्सा जिला प्रमुख जिल्ला अधिकारी आसमान तामाङ ने कहा कि बिओपी स्थापना से सीमावर्ती क्षेत्र में होनेवाला अपराध नियन्त्रण में आने की उम्मीद है । कार्यक्रम में ठोरी गाउँपालिकाका अध्यक्ष पदमलाल श्रेष्ठ ने कहा कि सीमा क्षेत्र में रहनेवाले कुछ सर्वसाधारण में बीओपी स्थापना के कारण ड़र भी बना हुआ है । उनका कहना है कि इसतरह का भ्रम रखना ठीक नहीं है ।
कार्यक्रम में जिला समन्वय समिति के उपसभापति ठाकुर प्रसाद न्यौपाने, पर्सा जिला के सशस्त्र पुलिस उपरिक्षक राजेन्द्र खड्का, नेपाली सेना के गणपती मदनजंग राणा, ठोरी गांवपालिका के वडाध्यक्ष, स्थानीय संघसंस्थाओं के प्रतिनिधि जैसे व्यक्तियों की उपस्थिति रही । ब्रम्हानगर में स्थापित बीओपी की मुख्य जिम्मेवारी करीब ८ किलोमिटर सीमा क्षेत्र को रेखदेख करना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *