अधिक कम तापक्रम से हुम्ला में पानी बरफ में रुपान्तरण
हुम्ला, ९ नवम्बर । हुम्ला जिला स्थित उत्तरी क्षेत्र नाम्खा गांवपालिका में तामक्रम अधिक कम हो गया है । विशेषतः हिल्सा क्षेत्र में पानी बरफ में रुपान्तरण हो गया है । धारा एवं घर में जमा किया गया पानी भी बरफ में रुपान्तरण हो रहा है ।
हुम्ला में सीमा सुरक्षा के लिए परिचालित पुलिस बल के पुलिस निरीक्षक एवं बीओपी हिल्सा के प्रमुख सुरज केसी के अनुसार रात के समय में घर में बाल्टिन में रहे पानी भी बरफ में रुपान्तरण हो जाता है । उनके अनुसार यहां का तापक्रम अभी माइनस में है । पुलिस निरीक्षक केसी के अनुसार जब दिन में घाम लगती है, तब बरफ पानी में रुपान्तरण होने लगती है ।
अधिक ठंड होने के कारण हिल्सा में स्थित पुलिस कार्यालय को सिमिकोट स्थातन्तरण करने की तैयारी हो रही है । लेकिन सशस्त्र पुलिस हिल्सा में रहती है । स्मरणीय है, मार्गशीर्ष महीना शुरु होते ही हिल्सा और लिमी क्षेत्र में रहनेवाले सार्वसाधारण भी उक्त जगह को छोड़कर अन्यन्त्र जाते हैं ।

