Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो की बेटी की सगाई 27 नवंबर को

 

कराची, एएनआइ।

 

पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी की 27 नवंबर को सगाई होने जा रही है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार बिलावल हाउस के प्रवक्ता द्वारा भेजे गए निमंत्रण कार्ड में कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति की बेटी की सगाई अमेरिका के व्यवसायी यूनुस चौधरी के बेटे महमूद चौधरी से होने वाली है।

यह भी पढें   बालेन शाह के भारत दौरे में उठेगा पंचेश्वर परियोजना का मुद्दा, दोधारा-चांदनी ड्राई पोर्ट पर भी होगी चर्चा

पाकिस्तान में होने वाले इस खास समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों को भेजे गए निमंत्रण कार्ड में कहा गया है कि सगाई के एक दिन पहले मेहमानों को अपना कोरोना वायरस परीक्षण करवाना होगा और अपनी रिपोर्ट बिलावल हाउस को भेजनी होगी।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा कि सभी कोरोना गाइडलाइंस का आयोजन स्थल पर पालन किया जाएगा। इसके तहत कोरोना रिपोर्ट के नेगेटिव आने के बाद ही मेहमानों को सगाई समारोह में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा इस समारोह में मेहमानों को किसी भी तस्वीर को लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और कार्यक्रम स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com