कोभीड–१९ से सुरक्षित रहकर त्योहार मनाएः देउवा

काठमांडू, १९ नवम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के सभापति एवं पूर्व प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने कहा है कि विश्वव्यापी रुप में कोरोना वायरस (कोभीड–१९) की जोखिम कायम ही है । ऐसी अवस्था में सुरक्षित रहकर पर्व–त्योहार मनाने के लिए आप सर्वसाधारण से उन्होंने आग्रह किया है । शुभदीपावली की ५वें दिन (भाईटीका) और नेपाल संवत ११४१ के अवसर पर एक शुभकामना सन्देश जारी करते हुए सोमबार उन्होंने ऐसा आग्रह किया ।
सभापति देउवा ने अपने अपने शुभकामना सन्देश में कहा है– ‘नेपाल में विभिन्न जात–जाति, भाषा–भाषी और धर्म के अनुयायी रहते हैं, यहां विविध प्रकार की चाडपर्व और संस्कृति है, हम लोगों के बीच ऐसे मित्रभाव है कि विविधता के बीच भी एकता है । दीपावली ने भी हमारी आपसी एकता को और भी मजबूत किया है ।’ इसीतरह नेपाल संवत के संबंध में उन्होंने कहा है– ‘नेपाल संवत् हर साल इसके प्रणेता शंकरधर साख्वा को हम लोगों को स्मरण करता है । समाजसेवी साख्वा ने ऋण मोचन के माध्यम से परोपकारी काम किया, उनकी उदरता की कदर करते हुए उनको राष्ट्रीय विभूती घोषणा की गई है ।’

