पाँच साल के बाद खुला गया रानिपोखरी स्थित बालगोपालेश्वर मंदिर
काठमांडू, १६ नवम्बर । काठमांडू का केन्द्रविन्दू रानिपोखरी (रत्तपार्क) स्थित ऐतिहासिक बालगोपालेश्वर मंदिर ५ साल के बाद सर्वसाधारणों के लिए आज से खुला की गई है । आज दीपावली (भाईटीका) के अवसर पर मंदिर को खुला की गई है । जिन भाईयों के साथ दिदी और बहन नहीं है, वे लोग इसी मंदिर में जाकर भाईटीका ग्रहण करते हैं । स्मरणीय है, बालगोपालेश्वर मंदिर साल में सिर्फ एक दिन के लिए ही खुला रहती है ।
वि.सं. २०३५ साल से बालगोपालेश्वर मंदिर भाईटीका के दिन नियमित रुप में खुला की गई थी । लेकिन वि.सं. २०७२ साल में भूकंप के कारण मंदिर में क्षति हो गई थी । उसके बाद हर साल भाईटीका के दिन रानिपोखर के बाहर मुर्ति रखकर भाईटीका होती थी । मंदिर पुननिर्माण होने के बाद गत कार्तिक ५ गते राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने इस मंदिर को उद्घाटन किया था ।

