Thu. Aug 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान चीन से 2.7 बिलियन डालर कर्ज लेगा

 

इस्लामाबाद, एएनआइ। 

पाकिस्तान चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के लिये 2.7 बिलियन डालर (करीब बीस हजार करोड़ रुपये) का कर्ज चीन से लेगा। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार सीपीइसी के एमएल 1 प्रोजेक्ट में अन्य कामों के साथ पेशावर से लेकर कराची तक 1872 किमी लंबे रेलवे ट्रेक को अपग्रेड करते हुए दोहरीकरण होगा। इस पर 6.3 बिलियन डालर खर्च होगा, लेकिन पाकिस्तान अभी पहली किश्त के रूप में 2.7 बिलियन डालर का कर्ज ले रहा है।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं को तत्काल रिहा किया जाए – धवलशमशेर राणा

एक फीसद के ब्याज पर चीन से कर्ज लेना चाह रहा है पाकिस्तान

पाकिस्तान ऐसे समय में कर्ज ले रहा है, जब कोरोना महामारी को लेकर वह दिवालिया होने की स्थिति में है। वित्त मंत्रालय ने इस पर अपनी सहमति देते हुए लेटर ऑफ इंटेट को अगले सप्ताह तक भेज दिया जाएगा। चीन अपनी अगले वर्ष की सभी योजनाओं को इस माह ही अंतिम रूप दे रहा है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान कर्ज एक फीसद ब्याज पर लेना चाह रहा है। चीन की तरफ से यह साफ नहीं है कि वह उसकी इस शर्त पर राजी है या नहीं। पाकिस्तान को कई योजनाओं में चीन सहयोग कर रहा है, लेकिन उसका मकसद अपना आर्थिक हित देखना ज्यादा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com