Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नीतिश कुमार कल लेंगे बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ

 

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर रविवार का दिन अहम रहा। नीतीश कुमार को आज एनडीए के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। अब सोमवार अपराह्न 4.30 बजे नई सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा। विधानमंडल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे लेकिन भाजपा के आग्रह पर पद को स्वीकार किया है। इससे पहले नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का निमंत्रण दिया है। वहीं, आज भाजपा और जदयू विधायक दल की बैठक हुई। तारकिशोर प्रसाद को भाजपा और नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद सभी विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देवेंद्र फडणवीस और भूपेंद्र यादव ने भी सरकार गठन को लेकर नीतीश के घर पर बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार के नाम पर सहमति बनी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *