Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली को प्रधानमन्त्री पद से हटाना ही होगाः डा. भट्टराई

 

काठमांडू, १९ नवम्बर । जनता समाजवादी पार्टी नेता एवं पूर्व प्रधानमन्त्री डा. बाबुराम भट्टराई ने कहा है कि प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओलीको प्रधानमन्त्री पद से हटाना ही होगा । डा. भट्टराई को कहना है कि प्रधानमन्त्री ओली के ऊपर आरोप है कि उनकी सरकार असफल हो चुकी है और भ्रष्टाचार भी उनके ही कार्यकाल में अधिक है, यह आरोप उनके ही पार्टी द्वारा लागाया गया है । उनका कहना है कि ऐसी अवस्था में ओली को प्रधानमन्त्री पद पर रखना ठीक नहीं है ।
बुधबार शाम एक ट्वीट करते हुए डा. भट्टराई ने कहा है– ‘नेकपा के अन्दर जारी विवाद किस तरह हल करना है, यह पार्टी की आन्तरिक मामला है । लेकिन राज्य और जनता के साथ जुड़ी हुई जो मुद्दा है, उसको आगे लाना प्रतिपक्षी दल और जनता की जिम्मेदारी है ।’ डा. भट्टराई ने कहा है कि पार्टी की ओर से ही सरकार की असफलता और भ्रष्टाचार संबंधी मुद्दा लिखित रुप में आया है, ऐसी अवस्था में उनको हटाना ही होगा ।
इसीतरह राष्ट्रपति और विदेशी कुटनीतिज्ञ (चीनी राजदूत) के साथ सम्पन्न भेटवार्ता और आन्तरिक पार्टी राजनीति में हो रहे हस्तक्षेप के प्रति भी डा. भट्टराई ने प्रश्न किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *