झूट और छल–कपट से पार्टी नहीं चलेगी और मैं भी हटनेवाला नहीं हूंः ओली

काठमांडू, १९ नवम्बर । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली एवं नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने कहा है कि झूट और छल–कपट से अब पार्टी चलनेवाली नहीं है । पार्टी के दूसरे अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड एवं उनके समूह में रहे सदस्यों की ओर संकेत करते उन्होंने ऐसा कहा है । बुधबार आयोजित पार्टी सचिवालय बैठक को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘पार्टी और सरकार को कमजोर बनाने की उद्देश्य से जारी झूठा प्रचार के सामने मैं झूकनेवाला नहीं हूँ ।’
प्रधानमन्त्री ओली ने प्रचण्ड समूह को स्पष्ट रुप में कहा कि सरकार और पार्टी को कमजोर बनाने की उद्देश्य से पार्टी के भीतर से ही झुठा प्रचार हो रहा है, ऐसी प्रचार करने से वह पार्टी अध्यक्ष एवं प्रधानमन्त्री से हटनेवाले नहीं हैं । उनका मानना है कि पार्टी को बचाना है तो सभी को मिलकर ही आगे जाना होगा ।
पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड द्वारा पेश राजनीतिक प्रतिवेदन के ऊपर जवाफ देते हुए प्रधानमन्त्री ओली ने कहा– ‘झूट, छल–कपट करने से पार्टी नहीं बचेगी, गुटबंदी से भी पार्टी चलनेवाली नहीं है । साथ में मेरे ऊपर जो भी आरोप है, वह सब झूट है, इसका जवाफ मैं दे सकता हूं । तत्काल के लिए मेरे ऊपर जो भी आरोप है, वह मेरी राजनीतिक जीवन को खत्तम करने की उद्देश्य से लाया गया है, उस को मैं अस्वीकार करता हूँ । लिखित रुप में ही मैं इसका जवाफ नेवाला हूं ।’
बुधबार प्रधानमन्त्री ओली ने जो भी बोला, वह सब पार्टी अध्यक्ष प्रचण्ड एवं उनके समूह में रहे नेताओं के प्रति लक्षित है । उनका मानना है कि प्रचण्ड की ओर से जो आरोप लागया गया है, वह पुष्टी होती है तो प्रधानमन्त्री ओली पद से हटने के लिए तैयार हैं, अगर नहीं होगी तो प्रचण्ड को अध्यक्ष पद से हटना होगा ।
स्मरणीय है, बिगत कुछ महीनों से सत्ताधारी दल नेकपा में आन्तरिक विवाद चरमसीमा पर है । प्रधानमन्त्री ओली के अपोजिट में रहे पार्टी के नेताओं का कहना है कि अब ओली को प्रधानमन्त्री एवं पार्टी अध्यक्ष पद से हटना होगा । लेकिन ओली इस बात को सुनने के लिए तैयार नहीं है । बुधबार ओली की ओर से मन्तव्य व्यक्त होने के बाद नेकपा सचिवालय बैठक १० दिनों के लिए स्थागित की गई है ।

