Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

८ महीनों के बाद बुद्ध जन्मस्थल लुम्बिनी खुला, पर्यटकीय गतिविधि भी शुरु

 
फाइल तस्वीर

लुम्बिनी, १९ नवम्बर । कोरोना वायरस (कोभीड–१९) से सिर्जित परिस्थितियों के कारण बंद बुद्ध जन्मस्थल लुम्बिनी को खुला किया गया है । आन्तरिक तथा बाह्य पर्यटकीयस्थल एवं धार्मिक तीर्थस्थल के रुप में विश्व–विख्यात लुम्बिनी खुला होते ही यहां पर्यटकीय गतिविधि भी शुरु होने लगा है ।
अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकीय स्थल के रुप में परिचित लुम्बनी में बुधबार से मायादेवी मंदिर परिसर, अशोक स्तम्भ, पुष्करिणी पोखरी, बगीचा, बिहार जैसे क्षेत्र को खुला किया गया है । साथ में आसपास के होटल भी खुला है । लेकिन उक्त क्षेत्र को भ्रमण करनेवालों को निर्धारित सुरक्षा मापदण्ड पालन करना होगा ।
बुद्ध जन्मस्थल को खुला करते ही बुधबार शाम लुम्बिनी होटल संघ ने मायादेवी मंदिर परिसर में विश्व शान्ति की कामना के साथ दीप प्रज्वलन किया है । व्यावसायियों का कहना है कि अब हर दिन शाम ५ बजे से ७ बजे तक यहां दीप प्रज्वलन की जाएगी ।
स्मरणीय है, लुम्बिनी भ्रमण के लिए यही सबसे उपर्युक्त समय है । कोरोना वायरस महामारी शुरु होने से पहले इसी समय में यहां अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकों की भीड़ लगती थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *