Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

३ वर्षीया बालिका की हत्या, बलात्कार की आशंका

 

मकवानपुर, १९ नवम्बर । मकवानपुर जिला बागमती गांवपालिका–७ लामिटार निवासी रुबिना पाख्रीन की हत्या हुई । अपने ही गांव में आयोजित पूजापाठ कार्यक्रम में सहभागी रुबिना बुधबार शाम ४–५ के समय तक अपने दोस्त को साथ खेल रही थी । जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के प्रमुख तथा पुलिस एसपी मुकेश सिंह के अनुसार उसी शाम ७–८ बजे के समय में रुबिना बेहोस अवस्था में मिल गई थी ।
उपचार के लिए रुबिना को जिला अस्पताल हेटौडा पहुँचाते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित किया था । अशंका है कि रुबिना के साथ बलात्कार या बलात्कार प्रयास भी हुआ है । एसपी सिंह के अनुसार घटनास्थल में रुबिना की भित्री वस्त्र मिला है और शरीर भर खून है । अनुमान है कि उनके ऊपर कुछ भारी बस्तु ने आक्रमण किया है ।
अनुसंधान के लिए पुलिस ने दो व्यक्ति को नियन्त्रण में लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *