Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बना लायंस क्लब ऑफ रक्सौल

 

रक्सौल, पूर्वी चंपारण।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक पहल करते हुए लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने लायन सत्र 2026–2027 के लिए क्लब के तीनों प्रमुख पद—अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष—पर महिलाओं का चयन कर समाज के समक्ष एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

एक सादगीपूर्ण एवं गरिमामय समारोह में पूर्व अध्यक्ष लायन बिमल सर्राफ ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन प्रियंका सोनी को विधिवत पदभार सौंपा। वहीं लायन सीमा बर्णवाल ने सचिव तथा लायन डॉ. भावना चौहान ने कोषाध्यक्ष का दायित्व ग्रहण किया।

यह समारोह पूर्व अध्यक्ष लायन गणेश धानोठिया के आवास पर आयोजित हुआ। इस अवसर पर संस्थापक सदस्य पूर्व अध्यक्ष लायन शंभु प्रसाद चौरसिया, लायन नारायण रुंगटा, लायन गणेश धानोठिया, लायन पंकज बर्णवाल, पूर्व सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा, पूर्व कोषाध्यक्ष लायन अमित कुमार, लायन संजय गुप्ता तथा लायन सुशीला धानोठिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढें   नेपाल के नए मंत्री दीपक साह ने नंगे पैर कार्यालय में प्रवेश कर संभाला पदभार

इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई के जोनल चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन बिमल सर्राफ ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। मुझे विश्वास है कि नई टीम अपने समर्पण, नेतृत्व और सेवा भावना से क्लब को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी तथा समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगी।”

यह भी पढें   नेपाल मानव धर्म सेवा समिति के आयोजन में २९ लोगोंद्वारा रक्तदान

नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन प्रियंका सोनी ने कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर लायंस इंटरनेशनल के मूल मंत्र “We Serve” (हम सेवा करते हैं) को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में क्लब की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

आज जब देशभर में महिलाओं की नेतृत्व क्षमता और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने की बात हो रही है, ऐसे समय में लायंस क्लब ऑफ रक्सौल द्वारा तीनों शीर्ष पदों पर महिलाओं को नेतृत्व सौंपना न केवल क्लब के लिए गौरव का विषय है, बल्कि समाज में समान अवसर, महिला सम्मान और सशक्त नेतृत्व का एक सशक्त संदेश भी है।

यह भी पढें   बाढ़ प्रभावित नुवाकोट और रसुवा जाने वाली टीम को ओली का निर्देश

यह जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी लायन बिमल सर्राफ ने प्रेस को दी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com