Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मैं क्षमाप्रार्थी हूँ और आप सभी से माफी मांगता हूँ – गृहमंत्री गुरुङ

 

काठमांडू, सावन २१ – राष्ट्रीय सभा की बैठक में सांसदों पर आक्रामक टिप्पणी करने के बाद गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने रोस्ट्रम से ही सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है ।
गुरुवार की बैठक में प्रश्नोत्तर के क्रम में सांसदों को कड़ा जवाब देने वाले गृहमंत्री गुरुङ ने इस बात को स्वीकार किया कि अभी वे युवा हैं, और उन्हें अपने अग्रज सांसदों से बहुत कुछ सीखना बाकी है ।
रोस्ट्रम में खड़े होकर उन्होंने कहा कि ‘मुझे भी लगा कि मैंने कड़ा तथा रुखा बोल दिया है । इसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूँ और आप सभी से माफी मांगना चाहता हूँ ।’

यह भी पढें   लगातार बारिश से जोमसोम–कोरला सड़क बंद, चीन सीमा तक यातायात और व्यापार प्रभावित

गृहमंत्री ने स्पष्टीकरण दी कि बैठक में मानसून जन्य विपद् व्यवस्थापन के बारे में बात करने की कार्यसूची होने के बावजूद बहस निर्मला पंत हत्याकांड की ओर मुड़ जाने के कारण अपनी ओर से कुछ कड़ी अभिव्यक्ति निकल गई ।
संसद् में निर्मला पंत प्रकरण के बारे में प्रश्न नहीं उठाने का आग्रह करने का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि ‘अनुसन्धान के बहुत से गोपनीय विषय होते हैं जिन्हें संसद् में बहस करने पर बाहर रहे अपराधी सचेत हो सकते हैं और खतरा बढ़ सकता है ।’
गृहमंत्री गुरुङ ने संसद की गरिमा और जनप्रतिनिधियों की आशा–अपेक्षाओं के प्रति अपना उच्च सम्मान व्यक्त करते हुए यह भी प्रतिबद्धता जताई कि वे जांच को निष्कर्ष तक पहुँचाकर परिणाम देंगे।

यह भी पढें   काठमाडौं विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति प्रो. डॉ. सुरेशराज शर्मा का निधन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com