Tue. Oct 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली शेयर बजार में ऐतिहासिक रेकर्ड, ६ अरब रुपयों से भी अधिक कारोबार

 

काठमांडू, १९ नवम्बर । नेपाली शेयर बजार की इतिहास में नयां रेकर्ड कायम हुआ है । नेप्से सूचक भी ४ साल की इतिहास में सबसे उच्च बिन्दू में पहुँच गई है । आज बिहिबार के रेकर्ड अनुसार ६ अरब ११ करोड से भी अधिक का शेयर कारोबार हुआ है, जो नेपाली शेयर बजार के इतिहास में सबसे अधिक रकम है ।

इससे पहले का यह रेडर्क ४ अरब ८५ करोड का है । बिहिबार नेप्से मापन सूचक में ३६.२२ अंक का सुधार होकर १७७८.१२ में पहुँच गया है, जो ४ साल की अवधि में सबसे उच्च है । चार साल पहले नेप्से सूचक १७६८ था । आज कूल १९८ कंपनियों की शेयर कारोबार में आया है, जो १ करोड ४० लाख ६२ हजार ५०७ कित्ता है । सबसे अधिक कारोबार नेपाल पुनर्बिमा कंपनी की है, इस कंपनी की ४१ करोड से भी अधिक रकम का शेयर कारोबार में आया है । इसीतरह अधिक कारोबार करनेवाले अन्य कंपनियों में हिमालय डिस्टिलरी, नेपाल लाइफ इन्स्योरेन्स, साल्ट ट्रेडिङ, विशाल बजार कं., नागरिक लगानी कोष जैसे कंपनी है ।
इसीतरह बजार पूँजीकरण ने भी नयां रेकर्ड कायम किया है, जो आज तक के ही सबसे अधिक है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com