इस साल छठ पूजा में राष्ट्रपति की सहभागिता नहीं रहेगी

काठमांडू, २० नवम्बर । प्रायः हर साल राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी छठ पूजा में सहभागी होती आ रही थी । विशेषतः काठमांडू में गौरीघाट और कमलपोखरी में आयोजित छठ पूजा में उनकी सहभागिता रहती थी । लेकिन इस साल कोरोना वयारस (कोभीड–१९) से सिर्जित जटिल परिस्थिति के कारण छठ पूजा में राष्ट्रपति की सहभागिता नहीं रहेगी । राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा शुक्रबार जारी विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई है ।
विशेषतः नेपाल के तराई–मधेश में रहनेवालों के लिए छठ पर्व विशेष है । लेकिन पिछले कुछ सालों से काठमांडू उपत्यका और पहाड कई जिलों भी छठ पर्व मनानेवालों की संख्या बढ़ती जा रही है । इस पर्व में सूर्य देवता, छठी माता की पूजाअर्चना होती है । कार्तिक शुल्क चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी और सप्तमी में इस पर्वको मनाया जाता है । नदी एवं पोखर किनारों में जाकर सूर्य देवता को अर्घ दिया जाता है ।

