काठमांडू महानगरपालिका द्वारा पुनः स्वाब संकलन की तैयारी

काठमांडू, २१ नवम्बर । कोरोना वायरस (कोभीड–१९) परीक्षण के लिए काठमांडू महानगरपालिका ने पुनः स्वाब संकलन की तैयारी की है । व्यक्ति खर्च में पीसीआर परीक्षण करने के लिए सरकार द्वारा निर्णय होते ही काठमांडू महानगरपालिका ने कन्ट्रैक ट्रेसिङ और स्वाब संकलन संबंधी कार्य को स्थगित किया था । लेकिन आइतबार से पुनः सुचारु किया जा रहा है ।
महानगरपालिका के मेयर विद्यासुन्दर शाक्य के अनुसार सरकारी मापदण्ड में पड़नेवाले सभी से स्वाब संकलन की जाएगी । सरकारी मापदण्ड के अनुसार अब जिन लोगों में कोरोना संबंधी लक्षण दिखाई देती है, उन लोगों में निःशुल्क कोरोना परीक्षण किया जाएगा । मेयर शाक्य के अनुसार अशक्त एवं जेष्ठ नागरिकों की स्वाब संकलन के लिए मोबाइल भ्यान परिचालन करने का भी निर्णय हुआ है ।

