हेटौडा स्थित शिवम् सिमन्ट की उद्योग में आग लगी

हेटौडा, २१ नवम्बर । हेटौडा उपमहानगरपालिका–१६ स्थित शिवम् सिमेन्ट की कारखाना (उद्योग) में आग लगी है । प्राप्त सूचना अनुसार विद्युत प्रवाह में गड़बडी होने के कारण कारखाना में स्थित कोइला चैम्बर से आग शुरु हुई थी ।
जिला पुलिस कार्यालय मकवानपुर के अनुसार स्थानीयबासी, पुलिस कर्मचारी और हेटौडा उपमहानगरपालिका की अग्नि नियन्त्रण यन्त्र की सहायता से आग को नियन्त्रण में लिया गया है । प्राप्त जानकारी अनुसार आगलगी से अधिक भौतिक क्षति और कोई भी मानवीय क्षति नहीं हुई है । घटना आज सुबह की है ।

