Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनता ने कांग्रेस को ५ साल के लिए प्रतिपक्ष में रहने के लिए मत दी है, भ्रम में ना रहेः पार्टी प्रवक्ता शर्मा

 
विश्वप्रकाश शर्मा, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २३ नवम्बर । प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता विश्वप्रकाश शर्मा ने कहा है कि जनता ने नेपाली कांग्रेसको ५ साल के लिए प्रतिपक्ष में रहने के लिए मत दी है, भ्रम में पड़ने की जरुरत नहीं है । प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली और पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा बीच सत्ता–साझेदारी संबंधी विषयों को लेकर भेटवार्ता होने की समाचार शनिबार सार्वजनिक होते ही पार्टी प्रवक्ता शर्मा ने ट्वीटर मार्फत अपना विचार व्यक्त किया है ।
प्रवक्ता शर्मा को कहना है कि सत्ताधारी दल नेकपा के भीतर जारी आन्तरिक द्वन्द्व में कांग्रेस निरपेक्ष है । नेता शर्मा ने लिखा है– ‘अगर किसी में भी कोई भ्रम है तो– ५ साल नेपाली कांग्रेस को प्रतिपक्ष में रहने के लिए जनमत प्राप्त है । अतः कोई भी भडकाव से हम लोग दूरी में हैं और रहेंगे भी । नेकपा की आन्तरिक द्वन्द्व से विल्कुल निरपेक्ष हैं । इधर–उधर की खीचातानी में कांग्रेसीजनों की शर गिनने का प्रयास ना करें, सचते रहे ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *