Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘लोकतान्त्रिक गणतन्त्र’ आन्दोलन से प्राप्त उपलब्धी है, इसको संस्थागत करना ही आज की आवश्यकताः यादव

 
उपेन्द्र यादव, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २३ नवम्बर । जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व उप–प्रधानमन्त्री उपेन्द्र यादव ने कहा है कि ‘लोकतान्त्रिक गणतन्त्र’ जनता की आन्दोलन से प्राप्त उपलब्धी है और इसको संस्थागत करना ही आज की आवश्यकता है । जनता समाजवादी पार्टी के लिए सल्लाहकार समिति के अध्यक्ष स्व. भीमप्रसाद गौतम की १३वें पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादव ने ऐसा कहा है ।
अध्यक्ष यादव ने कहा है कि आज के दिन शासन प्रणाली में लोकतान्त्रिक मूल्य–मान्यता, विधि और प्रक्रिया कमजोर होता जा रहा है, लोकतान्त्रिक शक्ति और संस्था एवं वैचारिक सिद्धान्त और आदर्श भी कमजोर होता जा रहा है, ऐसी अवस्था में जनता द्वारा की संघर्ष से प्राप्त लोकतान्त्रिक गणतन्त्र को संस्थागत करना ही चुनौती बनती है ।
अध्यक्ष यादव को कहना है कि राजनीति मूल्य, मान्यता में आधारित होना चाहिए, यह कोई भी पेशा और व्यवसाय नहीं है, समाजसेवा है । उन्होंने आगे कहा– ‘जब तक राजनीति मूल्य और मान्यता की आधार में नहीं रहेगी, तब तक देश ओर जनता की हित होनेवाला नहीं है । मूल्य–मान्यता बिहीन राजनीति एक प्रकार की पेशा है ।’
अध्यक्ष यादव ने कहा है कि सामाजिक और राजनीतिक आन्दोलन के लिए स्व. गौतम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘स्व. गौतम ने राजनीतिक और सामाजिक आन्दोलन के लिए जो योगदान किया है, उसको हम लोग सदैव स्मरण करते हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed