Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा नेता चौरसिया के हत्या में संलग्न मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार

 

वीरगंज, २३ नवम्बर । नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) पर्सा जिला के स्थानीय नेता मुकेश चौरसिया के हत्या में संलग्न मुख्य अभियुक्त को पर्सा पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गत कार्तिक ६ गते विन्दबासिनी गांवपालिका कमिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच हुए झडप में चौरसिया घायल हो गए थे । उपचार के दौरान उनकी न्यूरो अस्पताल में मृत्यु हुई थी ।
उक्त घटना में संलग्न प्रमुख अभियुक्त अखिलेश प्रसाद चौरसिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । अभियुक्त चौरसिया विन्दबहासिनी गांवपालिका–३ इटियाही के स्थायी निवासी हैं । चौरसिया को पुलिस ने वीरगंज महानगरपालिका–२५ अली सिर्सिया से गिरफ्तार किया है ।
स्मरणीय है, चौरसिया हत्याकाण्ड के कारण सत्ताधारी दल नेकपा के भीतर भी विवाद हो गया था । विशेषतः हत्या के विरुद्ध पुलिस ने जाहेर ना लेने के कारण पार्टी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने एक विज्ञप्ति जारी कर कारवाही आगे बढ़ाने के लिए कहा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com