बैतडी में जीप दुर्घटना, ५ व्यक्ति की मृत्यु
बैतडी, २४ नवम्बर । बैतडी जिला दशरथचन्द नगरपालिका–१० पुट्का में जीप दुर्घटना होने से ५ लोगों की मृत्यु हो गई है । भारतीय सीमावर्ती क्षेत्र झुलाघाट से गोठलापानी की ओर जा रही ना१ज २१९६ नम्बर की जीप दुर्घटना होने से उन लोगों की जान गई है । दुर्घटना में अन्य ४ घायल हो गए हैं । जिला अस्पताल बैतडी में उन लोगों का उपचार हो रहा है ।
सुदूरपश्चिम प्रदेश पुलिस कार्यालय के अनुसार मरनेवाले ७५ वर्षीया पार्वती चन्द, ७७ वर्षीय भागिरथ चन्द, ५८ वर्षीय कृष्ण लावड और ७५ वर्षीया कलावती चन्द हैं । उन लोगों की घटनास्थल में ही मृत्यु हुई है । जीप रहनेवाले सभी पूर्व भारतीय सैनिकों के परिवारजन हैं । वे लोग पेन्सन लेकर अपने घर की ओ जा रहे थे ।

