Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१७९० नयाँ व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पुष्टी, संक्रमण मुक्त होनेवालों की संख्या २७९१

 

काठमांडू, २४ नवम्बर । पिछले २४ घंटों में नेपाल में १७९० नयां व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण पुष्टी हुआ है । देशभर स्थित प्रयोगशाला में १०८४३ नमूना परीक्षण करनेपर यह संख्या सामने आई है । नयां संक्रमितों में ७२१ महिला और १०६९ पुरुष हैं ।
स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय के अनुसार नयां संक्रमितों के साथ नेपाल में कोरोना वायरस से संक्रमित होनेवालों की कूल संख्या २२४०७८ पहुँच गई है । इसमें से २०४८५८ व्यक्ति संक्रमण से मुक्त हो चुके है । इसीतरह संक्रमितों में से १३६२ व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है । पिछले २४ घंटों में इसतरह संक्रमण मुक्त होनेवालों की संख्या २७९१ है ।
मन्त्रालय के अनुसार आज के दिन देशभर १७८५९ सक्रिय संक्रमित हैं । इसमें से भेन्टिलेटर में ५७ और आइसीयु में रहनेवालों की संख्या ३९३ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *